धामपुर: नहटौर के एक ट्रक चालक और कोटद्वार के परिचालक की झारखंड में सड़क हादसे में जलकर हुई मौत, ट्रक की टक्कर के दौरान हुआ हादसा
Dhampur, Bijnor | Apr 16, 2026 झारखंड के गिरिडीह जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के मोहल्ला मंगू चरखी राशिद पुत्र भूरे 23 वर्ष व साहिल निवासी कोटद्वार के परिवारों के चिराग बुझ गए। डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के पास तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग में जलकर चालक राशिद और परिचालक साहिल की दर्दनाक मौत हो गई।गुरुवार की सुबह पांच घटना हुई।