शहपुरा: जिले के पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते मालपुर में मां नर्मदा नदी उफान पर
डिंडौरी जिले के पहाड़ी क्षेत्र में दो दिन से भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी उफान पर बह रही है जिसके चलते मालपुर का छोटा पुल डूब गया और मंगलवार सुबह 7:00 बजे से मां नर्मदा में तेज बाढ़ आ गई है। दरअसल दो दिन से भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते मां नर्मदा मालपुर का छोटा पुल डूब गया पुलिस लगातार लोगों को नर्मदा के घाट से दूर रहने के लिए समझाइश दे रही है ।