सहारनपुर: ताहरपुर गांव में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली के ताहरपुर गांव के अंदर सोमवार दोपहर 1:00 बजे मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली निकल रही थी। तभी आ रही बाइक ट्रॉली की चपेट में आ गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव को मौके पर ही पड़ा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और घटनास्थल पर बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई।