किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में राउंडल बेसबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, विजेता टीमों को मिलेगा पुरस्कार
Kishangarhbas, Alwar | Jun 20, 2026
किशनगढ़ बास में राउंडल बेसबॉल टूर्नामेंट का शनिवार सुबह 10:00 बजे शानदार उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया नेता मौजूद रहे। प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा व्यापार समिति के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने सामूहिक रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। विधायक बोले खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।