जबलपुर: रतन कॉलोनी में शराब कारोबारी के दफ्तर पर बम फेंका, दो किशोर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी,
गोरखपुर थाना क्षेत्र की रतन कॉलोनी में शराब कारोबारी के कार्यालय पर बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने वारदात कर भाग रहे तीन किशोरों में से दो को दबोच लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोटिया ने बताया कि रतन कॉलोनी स्थित शराब कारोबारी आशीष शिवहरे के कार्यालय में शुक्रवार रात करीब 2:00 बजे मोपेड सवार तीन किशोरों ने आतंक मच