बांसडीह तहसील परिसर में रविवार के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं कर्मचारियों सहित आम नागरिकों ने एक साथ मतदाता की शपथ ली।इस मौके पर बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने सामूहिक रूप से सभी को सभी चुनावों में निष्पक्ष निडर एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए शपथ दिलाया। आयोजित कार्यक्रम में सभी कर्मचारी सहित आम नागरिक मौजूद रहे।