मोकामा: मोकामा में बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या, गोशाला में सो रहे थे भुखन यादव, जाँच में जुटी पुलिस
Mokameh, Patna | Jul 1, 2026 मोकामा थाना क्षेत्र के मोर पोखर पर गांव में मंगलवार रात गोशाला में सो रहे बुजुर्ग किसान भुखन यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार करीब 8 बजे SDPO-1 रामकृष्ण ने बताया कि मामले की जांच के लिए FSL टीम, श्वान दस्ता और तकनीकी टीम को बुलाया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।