चाचौड़ा: जिले के 52 केंद्रों पर 29705 बच्चों ने दी ओलंपियाड परीक्षा, बमोरी में बच्चे भूखे रहे, जिम्मेदार खाना डकार गए
गुना जिले में 18 नवंबर को शासकीय विद्यालयों के कक्षा 2 से 8 तक के 29705 बच्चों ने 52 केंद्रों पर ओलंपियाड परीक्षा दी। DPC ऋषि कुमार शर्मा ने राघोगढ़ चाचौड़ा बीनागंज के केंद्रों का निरीक्षण किया। बमोरी तहसील केंद्र पर 1000 बच्चों को खाना नही दिया, बच्चे भूखे मरते रहे। मामले पर APC जिला शिक्षा केंद्र लखन सिंह परिहार ने कहा, मामले की जांच ओर कार्यवाही होगी।