बेमेतरा जिले के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा का पदभार संभालने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पदभार संभाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू से पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में जिले में स्थानांतरण पर पदस्थ नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने सौजन्य भेंट कर मुलाकात की।