भवनाथपुर: दुष्कर्म के दोषी को 14 साल का कठोर कारावास, वंशीधर नगर कोर्ट का फैसला, भवनाथपुर का है दोषी
महिला से दुष्कर्म के मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्री वंशीधर नगर की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला श्री वंशीधर नगर महिला थाना कांड संख्या 01/2022 (दिनांक 14 जनवरी 2022) एवं एसटी संख्या 126/2022 में सुनवाई पूरी होने के बाद सुनाया गया। अदालत ने ग्राम झगराखाड़ टोला भुइयां भवरिया, थाना भवना