रामनगर: रामनगर, गनेशपुर, सूरतगंज सहित क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, धान रोपाई का कार्य हुआ तेज
आज गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे रामनगर गनेशपुर सूरतगंज भवानीगंज सहित कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई। बारिश से खेतों में पानी भर गया। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए। धान की रोपाई का कार्य अब तेजगति से होगा। खेतों में धान की नर्सरी तैयार है किसानों ने बताया यह पानी काफी ज्यादा फायदेमंद है।