चैनपुर: हरभोंगा के दलितों के साथ भाकपा जिला सचिव ने समाहरणालय गेट पर किया प्रदर्शन, उपायुक्त से उजाड़ने से बचाने की गुहार
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने चैनपुर प्रखंड के ग्राम हरभोंगा के दलितों के साथ पलामू समाहरणालय के समक्ष बुधवार दोपहर 3 बजे प्रदर्शन किया एवं मांग पत्र सौंपा।