गुण्डरदेही: ग्राम खर्रा में पुतली पुतला का विवाह कराकर धूमधाम से मनाया गया अक्षय तृतीया का पावन पर्व
छत्तीसगढ़ की लोक त्यौहार में से एक है, अक्ति तिहार को अक्षय तृतीया भी कहा जाता है, अक्षय अर्थात अजर अमर (कभी खत्म ना होने वाला) पवित्र यह एक ऐसा शुभ दिन होता है उस दिन हर कार्य पूर्ण और सफल होता है। बैशाख मास शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाने वाला यह पर्व अपने आप में अनुपम और पवित्र है। चुकि भारत कृषि प्रधान देश है, कृषि जीवनस्य अधारम और कृषि ही जीवन का आधार भी, कृषि जन जीवन पर ही इंगित छत्तीसगढ़ की तीज त्यौहार रहती है चाहे वो तीजा पोरा हो या हरेली। अक्ति तिहार छत्तीसगढ़ का कृषि नववर्ष है,