बरेली: रामपुर गार्डन में गूंजा जय श्री राम, भव्य हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, शोभायात्रा और भंडारे ने जीता दिल
बरेली के रामपुर गार्डन क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति और उत्साह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा देव दत्त शर्मा और राज भाई के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का फूल-माला और पटका पहनाकर