सीकर की सदर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 साल से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी बदमाश रेहान खान को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 5:00 मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दुबई भागने की फिराक में था लेकिन उसकी सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।