थाना मोतीगंज क्षेत्र के छाछपारा मुत्वल्ली में बिजली बिल वसूली के दौरान खोराहसा पावर हाउस में तैनात बिजली कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। आरोप है कि बिल वसूली को गई टीम के साथ स्थानीय लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया। घटना के बाद मंगलवार 5 बजे बिजली विभाग की टीम ने थाना मोतीगंज पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है।