श्रीडूंगरगढ़: सुरजनसर गौशाला में आग लगी, छपरा जलकर राख; ग्रामीणों ने पाया काबू
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सुरजनसर में आड़सर की ओर शिव धोरा के पास स्थित वीर तेजा गौशाला में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने धुआं उठता देख ग्रामीणों को सूचना दी। आग की चपेट में आकर गौवंश के लिए बना छपरा जलकर राख हो गया। गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में गायें उसी छपरे के नीचे बैठी थीं, लेकिन समय रहते बाहर निकलकर उन्होंने अपने