बड़हलगंज थाना क्षेत्र में लंबे समय से संचालित छह से अधिक स्पा सेंटरों पर पुलिस और प्रशासन की सख्ती बढ़ते ही संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की आहट मिलते ही सभी स्पा सेंटरों के संचालक अपने-अपने सेंटरों की नेम प्लेट हटाकर फरार हो गए है। बीते जुलाई माह में कॉलेज तिराहे पर खुले गैलेक्सी वेलनेस स्पा सेंटर पर एसडीएम गोला द्वारा छापेमारी की गई थी।