सवाईपुर कस्बे में नेशनल हाईवे 758 किनारे खजीना चारागाह क्षेत्र में आकोला ग्राम पंचायत द्वारा विकसित की जा रही फल वाटिका का आज जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने जायजा लिया । आकोला प्रशासक शिवलाल जाट ने आज बुधवार शाम करीब पांच बजे बताया कि नेशनल हाईवे किनारे खजीना गांव के चारागाह में फलों के 56 प्रकार के पौधे करीब 3500 पौधे लगाकर फल वाटिका विकसित की जा रही है