डुंडा: डीएम ने उत्तरकाशी जनपद के ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश किए जारी
शु्क्रवार को शाम 5 बजे डीएम डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने शासन के आदेश पर प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी किया। डीएम बिष्ट द्वारा जारी आदेश में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख छह माह तक प्रशासक रहेंगे, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय अवधि के भीतर नही होने पर पुन: प्रशासक नियुक्त करने का अलग से आदेश जारी किया जाएगा।