डुंडा: डुंडा गांव में आयोजित पांडव नृत्य में पांडवों की खेती और गैंडा वध रहा आकर्षण का केंद्र
ब्लॉक मुख्यालय से सटे डुंडा में गांव की खुशहाली के लिए नौ दिवसीय पांडव यज्ञ और नृत्य का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम करीब साढे चार पांडव नृत्य व यज्ञ का समापन हुआ। इस मौके पांडव नृत्य में पांडवों की खेती और गैंडा वध रहा आकर्षण का केंद्र रहा। नौ दिनों तक चले पांडव नृत्य के दौरान महाभारत काल में पांडवों की ओर से किए गए कार्याें का मंचन किया जाता है।