गोला: रकौली के गोड़ियान घाट पर घड़ियालों का कुनबा दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्रामीणों में दहशत
गोरखपुर जनपद की गोला तहसील अंतर्गत गोपालपुर क्षेत्र के ग्राम सभा रकौली स्थित सरयू नदी के गोड़ियान घाट पर घड़ियाल (मगरमच्छ) के जोड़े और उनके बच्चों के दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे रोजाना बच्चे और लोग स्नान व अन्य कार्यों के लिए जाते हैं।