इचाक: आरा-अम्बाटांड़ के सीमावर्ती वन क्षेत्र में घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
आरा-अम्बाटांड़ के सीमावर्ती वन क्षेत्र में घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू इचाक प्रखंड अंतर्गत डाढ़ा एवं दरिया पंचायत के बीच स्थित आरा और अम्बाटांड़ गांव के सीमावर्ती जंगलों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे।