आगरा–कानपुर नेशनल हाईवे पर बकेवर के बिजौली के पास मंगलवार इटावा से उरई जा रही रोडवेज बस में पीछे से बाइक के टकरा जाने से मामा की मौत हो गई। जबकि भांजा घायल हो गया। मृतक की पहचान शिवशंकर पुत्र रामानंद निवासी आदर्श नगर नगला बनी बकेवर के रूप में हुई जबकि भांजा कानपुर देहात के फिरोजापुर निवासी सर्वेश पुत्र रामनरेश घायल हो गया। जिसे साढ़े 9 बजे सैफई रेफर किया।