नामकुम: नामकुम स्टेशन से आरपीएफ ने प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Jul 7, 2026 नामकुम स्टेशन से आरपीएफ ने प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक व्यक्ति रतन कुमार महतो को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब चार बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान नामकुम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर प्लास्टिक बैग में पैक एक संदिग्ध कार्टन लावारिस अवस्था में पड़ा है।