घोसी: घोसी पुलिस ने विभिन्न गांवों से पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से घोसी पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर पांच वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लखाबर गांव से फुज्जू उर्फ पुन्नू एवं अंबिका पासवान को गिरफ्तार किया वहीं अहियासा गांव से सीताराम प्रसाद एवं रमेश कुमार को तथा गोड़सर गांव से सिद्धेश्वर दास को गिरफ्तार किया गया।