निम्बाहेड़ा: कोतवाली थाना पुलिस ने 28 साल से फरार स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार
कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में 28 साल से फरार स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी जाकिर हुसैन पुत्र जुड़ा हुसैन बोहरा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत यह कार्रवाई की।