मोदीनगर: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित फलों की दुकानों पर किया निरीक्षण, एफएसओ ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि फल बाजार निरीक्षण के दौरान भाटिया फ्रूट कॉर्नर पर आम की खेप उतारी जा रही थी। उन्होंने आम पेटियां खोलकर देखा तो उसमें केमिकल की पुड़िया रखी थी। यह देख आरोपी सप्लायर आम सहित ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया कि आम को पकाने के लिए पेटी में प्रतिबंधित केमिकल की पुड़ियां पाई गई। इसके अलावा कई दुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा सके