कलान: परशुरामपुरी रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम द्वारा मारे गए तीर लगते ही धू धू कर जला रावण का पुतला
परशुरामपुरी (शाहजहांपुर)। विजयदशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को परशुरामपुरी में आयोजित रामलीला मेले में भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध देखने के लिए नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रीराम के हाथों रावण का वध होते ही विशाल पुतले का दहन किया गया।