खाकी पर दाग! झांसी में 24.90 लाख की लूट के आरोप में यूपी पुलिस के 3 सिपाही गिरफ्तार।
आरोप है कि उरई पुलिस लाइन से छुट्टी लेकर आए तीनों सिपाहियों ने वर्दी पहनकर ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी को कार में अगवा किया, मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। जांच में कार नंबर से खुला पूरा राज। तीनों गिरफ्तार, निलंबित।