गोपालपुर: युवक की जमकर हुई पिटाई, अस्पताल में भर्ती
नवगछिया, शनिवार। नवगछिया के एनएच-31 स्थित नर्सरी ऑफिस के पास शनिवार को एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक की पहचान धोबिनिया निवासी नीतीश कुमार (पिता- मुरारी यादव) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।