जंदाहा: समस्तीपुर का युवक वैशाली से लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना, मदद की अपील
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पिछले कई दिनों से लापता है, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आदर्श राज, पिता उमा शंकर सिंह, ग्राम कर्पूरीग्राम थाना कर्पूरीग्राम जिला समस्तीपुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में अपने ननिहाल वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोपी में रह रहा था।