सरमेरा: सरमेरा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा
नालंदा जिला के सरमेरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है। केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अजीत कुमार ने बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।