अलीगंज बाजार क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया। डीएम के निर्देश पर CO रंजन कुमार दिवाकर एवं चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र सह की मौजूदगी में कई जगहों पर कार्रवाई की गई। उक्त जानकारी शनिवार को 9 बजे दी गई।बताया गया कि अभियान के दौरान सड़क व फुटपाथ पर लगे अवैध ठेले, शेड और निर्माण हटाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हुई।