आरोन नगर में आगामी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। 27 दिसंबर को नगर में विशाल कलश और ध्वजा यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति ने बताया, नगर के राधा कृष्ण मंदिर से सामुदायिक जनपद पंचायत भवन के पीछे मैदान तक कलश और ध्वजा यात्रा निकाली गई। विधि विधान से ध्वज स्थापना कर तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय RSS जिला कार्यवाहक अशोक अग्रवाल शामिल हुए।