पिछोर: पिछोर अनुविभाग में गड़ोईया ग्राम पंचायत के खड़ेला में जिला पंचायत सदस्य ने गौशाला का निरीक्षण किया
पिछोर अनुविभागीय अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़ोईया ग्राम खड़ेला में आज सोमवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने किया गौशाला का निरीक्षण,बताया है कि गौशाला बंद पाई गई। जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी जब गौशाल पर पहुंचे तो वहां पर देखा गौशाला में कोई गाय नहीं पाई गई। ना ही इसमें लाइट की व्यवस्था है। पानी की व्यवस्था भी नहीं है।