पिछोर: पिछोर बस स्टैंड पर बहुजन समाज पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का किया आयोजन
पिछोर नगर के बस स्टैंड पर आज सोमवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे बहुजन समाज पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की संयुक्त जन्म जयंती पर कार्यक्रम हुआ संपन्न। सर्वप्रथम आयोजन कर्ताओं द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल माला से माल्यार्पण किया और मुख्य अतिथियों का मंच पर फूल माला से सम्मान स्वागत किया गया।