बनमनखी: 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी
बनमनखी थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या 21 स्थित हल्दीबाड़ी गांव में रविवार को 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। मृतक की पहचान हल्दीबाड़ी निवासी 21 वर्षीय बंधन ऋषि, पिता उरेन ऋषि, के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीण उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बन