उप जिलाधिकारी बिसवां शिखा शुक्ला के नेतृत्व में मंगलवार शाम नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान बड़े चौराहे से सब्जी मंडी होते हुए दीप होटल तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। नालों के ऊपर बने टीन शेड, अस्थायी ढांचे तथा अन्य अवैध कब्जों को नगर पालिका और पुलिस बल की मदद से हटवाया गया।