मीरगंज के जाने-माने चिकित्सक डॉ. के.एन. दुबे का शनिवार की सुबह करीब 9 बजे मीरगंज स्थित ईटवा धाम के बैकुंठ मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया, जहां वे पंचतत्व में विलीन हो गए। आपको बता दें कि शुक्रवार की देर शाम अचानक हृदयाघात से उनका निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।