करकेली: ग्राम भुंडी में तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी, अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज
Karkeli, Umaria | Apr 12, 2026 थाना नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम भुंडी मे तिराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक जीत उर्फ अजीत बैगा ग्राम लोढ़ा के साथ एक्सीडेंट कर दिया जिससे युवक घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए करकेली अस्पताल ले जाया गया।थाना नौरोजाबाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।