बड़वाह: ओखला के अखिलेश्वर धाम में सिद्ध हनुमान जी की प्रतिमा का रोहणी नक्षत्र मे चोलावरण,दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर से करीब 30 किमी दूर ग्राम ओखला के ओखलेश्वर धाम में रविवार को रोहणी नक्षत्र मे विश्व की एक मात्र एक हाथ मे शिवलिंग लिए हुए सिद्ध हनुमान जी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्रधाराओ से रुद्राभिषेक कर विशेष चोला श्रृंगार किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या मे भक्तों ने सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया गया।