चैनपुर: नेउरा में राहगीरों के लिए पनशाला खोली गई, झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक ने किया उद्घाटन
झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की पहल पर चैनपुर प्रखंड के नेउरा स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में बुधवार दोपहर तीन बजे को पनशाला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के संरक्षक अविनाश वर्मा, जिला परिषद सदस्य फ़जायल अहमद, जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सचिव सतीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से राहगीरों को गूड़ खिलाकर एवं पानी पिलाकर किया।