ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में 15 मिनट की तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओले, तापमान में आई गिरावट
ग्वालियर में अचानक शाम 4:15 बजे मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। अचानक हुए बदलाव से तेज रफ्तार से 7 से 8 एमएम की ओले आसमान से बरसे। 15 मिनट तक शहर का आवागमन पूरी तरह थम गया ओलों के बाद तेज बारिश से शहर की सड़के और गड्ढे भर गए। उनमे पानी भर गया था जिसे नगर निगम के दस्तों ने मशीनों से निकाला।