सेमटाल ग्राम पंचायत में मंजू गमेती निर्विरोध सरपंच, किशन गमेती निर्विरोध वार्ड पंच बने
गोगुंदा। क्षेत्र की सेमटाल ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से निर्विरोध सरपंच और वार्ड पंच का चयन किया। ग्रामीणों ने मंजू गमेती को निर्विरोध सरपंच चुना, वहीं ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 4 से किशन गमेती निर्विरोध वार्ड पंच बने।
दोनों के निर्विरोध चुने जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों के इस निर्णय को आपसी सहमति और एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।