गोगरी: जमालपुर बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, एसडीओ ने फुटपाथ दुकानदारों को दी चेतावनी
गोगरी जमालपुर बाजार में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को लेकर गुरुवार की शाम करीब चार बजे गोगरी एसडीओ संजय कुमार एवं नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे ठेला, रेडी एवं फल की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। एसडीओ ने कहा कि सड़क पर दुकान लगान