चकिया: हेतिमपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण, विधायक कैलाश खरवार ने लगाया पौधा
हेतिमपुर स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार दोपहर 02 बजे वन विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चकिया विधायक कैलाश खरवार उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।