घाटमपुर कस्बे में बंदरों का आतंक अब खत्म हो जाएगा। नगर पालिका ने बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर पालिका अधिकारी ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए बंदरों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। बंदरों को पकड़कर वन विभाग को सौंपा जाएगा।अब तक आतंकी बंदर कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।