पूरनपुर: मंडी समिति के पास में कार ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार दो महिलाएं हुई घायल अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवासी फूल वी और पम्मी अपने भाई आरिफ के साथ पूरनपुर आ रही थी।जैसे ही बाइक सवार पूरनपुर मंडी समिति के पास में पहुंचे तभी कार ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार दोनों महिलाएं घायल हो गई।घायल महिलाओं को उपचार के लिए 108 एबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।