प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के मकूनपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से युवक की मौत, 2 लोग गंभीर घायल
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर मकूनपुर के पास डंपर ने बोलेरो को टक्कर मार दी, जिसमें इंद्र कुमार पांडे की मौत हो गई। हादसे में गोलू वर्मा और मक्खन उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हैं। नगर कोतवाल ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया की होटल से खाना खाकर घर लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायल गोलू को प्रयागराज रेफर कर दिया है।